10 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप; पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर; अस्पताल में चल रहा उपचार

यूपी के कौशांबी में 10 साल की मासूम से गैंगरेप का एक बड़ा मामला सामने आया है। पूरामुफ्ती थाना इलाके में शौच के लिए खेतो की तरफ गई किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से पीड़ित मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाबत एडिशनल एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर विधिक कार्यवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच बाद आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।