02 वांछित शातिर चोरों को किया गया गिरिफ़्तार

कौशाम्बी : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के द्वारा वांछित व वारण्टियो की गिरिफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के कुशल निर्देशन मे थाना प्रभारी एम0पी0 सिंह मय हमराहीगण द्वारा दिनांक 14.03.2021 की रात्रि समय 23.55 बजे चोरी की तैयारी करते हुए अशोक की लाट स्थल थाना कौशाम्बी से मु0अ0सं0 34/21 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 में वांछित दो शातिर चोरो को गिरिफ़़्तार कर उनके कब्जे से नकद रुपये 30000/- व सोने चांदी के जेवर, अवैध तमंचा-कारतूस, चाकू व ताला खोलने व सेंध मारने के लिए लोहे का राड बरामद किया गया। उक्त दोनों शातिर चोरों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट