उप निरीक्षक मनोज कुमार राय ने तीन अभियुक्तों को बिजली चोरी के आरोप में भेजा जेल,शांति भंग में दो अभियुक्तों का किया चालान
✍️IV 24 न्यूज कौशांबी ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की खास रिपोर्ट
सिराथू, कौशांबी। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सैनी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी अजुहा उप निरीक्षक मनोज कुमार राय मय हमराही मु o अ o संख्या 59/21 की धारा 332/353/504 आई पी सी के अंतर्गत बिजली चोरी के आरोपित अभियुक्त सुखेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह, रणधीर सिंह पुत्र रणविजय सिंह, अजीत सिंह पुत्र शोभा सिंह निवासी टांडा थाना सैनी जनपद कौशांबी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को सुपुर्द किया गया।
वही इलाके में अमन चैन एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए अवधेश पुत्र सतान, श्रवण पुत्र सतान निवासी धुमाई थाना सैनी को मछली पकड़ने के विवाद में अभियुक्तों के विरुद्ध 151/107/116 मुकदमा पंजीकृत कर उप जिलाधिकारी सिराथू न्यायालय को सुपुर्द किया गया। जबकि मौके से दो अभियुक्त संजय पुत्र सतान सतान पुत्र कुंजीलाल निवासी घुमाई भाग निकले।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराध एवं अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इलाकाई लोगों की माने तो उप निरीक्षक मनोज कुमार राय के सख्त तेवर की वजह से इलाके में अपराधी अन्य जिलों में शरण लेने की फिराक में है।