मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने 18 किलोग्राम गांजा के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरिफ़्तार

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट

जनपद कौशांबीके मोहब्बतपुर पइंसा थाना प्रभारी महेश मिश्र पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना मिली कि चित्रकूट की ओर से एक होंडा सिटी कार जिसका नंबर up 78 bl – 5599 आ रही है ,जो संदिग्ध है। फिर क्या था थाना प्रभारी ने फोर्स को अलर्ट किया और कार को अफजलपुर वारी पुलिया के समीप पकड़ लिया।

कार की तलाशी लेनेपर 18 किलो ग्राम गांजा बरामद किया। कार सवार तीन व्यक्तियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछे जाने पर अभियुक्तों ने मोनू सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम पति का पुरवा मजरा व थाना मोहब्बतपुर पाइंसा, राजेश सोनकर पुत्र कमलेश सोनकर निवासी ग्राम चकिया मजरा रामपुर धमावा थाना सैनी और सोमेश कुमार उर्फ सोमू पुत्र कामता प्रसाद केसरवानी धाता रोड सिराथू थाना सैनी के रूप में अपना परिचय बताया। तीनों अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वह काफी समय से गांजा तस्करी का कार्य करते है और अपना परिवार पालते है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर खूलासा करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।