कौशांबी। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह महेवा घाट मय हमराही भ्रमण के दौरान वांछित वारंटी को अवैध गांजे के साथ खेतों की तरफ खड़ा था। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर भवन सूरी की तरफ से खेतों की तरफ आ रहा है। अलवारा की तरफ जाने वाला रास्ता है ।

मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मय हमराही भगवत पुरा की तरफ जाने वाली रोड किनारे पहुंचे। जहां पर आने वाले व्यक्ति को 3 किलो 380 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ लिया गया। उसका नाम पता पूछा गया तो उसने श्याम बाबू उर्फ छोटा माली पुत्र शिवदास माली निवासी शाहपुर थाना महेवा घाट जनपद कौशांबी बताया। थाना महेवा घाट में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 32/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया तथा वांछित अभियुक्त श्याम बाबू को माननीय न्यायालय रिमांड हेतु भेज दिया गया।
कौशांबी से IV 24 न्यूज़ ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट