आइ० पी० एल० मैच के रहस्य-रोमांच चरम पर!

● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

कल (९ अप्रैल) और आज (१० अप्रैल) के आइ० पी० एल० मैच के आख़िरी ओह्वर का रहस्य-रोमांच बढ़ता ही जा रहा था। सभी की साँस मानो थम गयी थी।
कल रिंकू सिंह ने गुजरात जाएण्ट्स के विरुद्ध बीसवें ओह्वर मे पाँच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर को असम्भव-सा दिख रहा मैच जिताया था।

आज आख़िरी ओह्वर मे कई उतार-चढ़ाव दिखे। लखनऊ सुपर जाएण्ट्स के खिलाड़ी आयुष बडोनी छक्का मारकर ‘हिट विकेट’ होकर आऊट हो गये। आख़िरी ओवर मे रवि बिश्नोई ने बहुत तेज़ी मे दौड़कर दो रन लेकर मैच को बराबरी पर ला दिया था। अन्तिम ओवर के आख़िरी गेंद मे हर्षल पटेल-द्वारा फेंके गये गेंद को विकेटरक्षक दिनेश कार्तिक रोक न सके, फलत: अति तीव्रता के साथ रवि बिश्नोई और आवेश ख़ान ने एक रन लेकर रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलोर को एक विकेट से पराजित कर दिया था।

(सर्वाधिकार सुरक्षित― आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १० अप्रैल, २०२३ ईसवी।)