जवाबदेही से बचने के लिए कोतवाली पुलिस ने पत्रकार राज चौहान को ट्विटर पर किया ब्ल़ॉक

जवाबदेही से बचने के लिए हरदोई पुलिस की सोशल मीडिया विंग ने पत्रकार राज चौहान को ट्विटर पर ब्ल़ॉक कर दिया है । राज की गलती यही है कि उन्होंने ट्विटर पर शहर कोतवाली के एक मामले में पुलिस से कार्रवाई न होने पर जवाब मांगा था । मालूम हो कि यह मामला एक परिवार की इज़्ज़त से जुड़ा है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बात सुनने के लिए बने हैं न कि जवाबदेही की जगह शिकायतकर्ता को ब्लॉक करने के लिए, यह बात पुलिस को भी भली भाँति जान लेनी चाहिए । एक जिम्मेदार नागरिक की भाँति पत्रकार राज ने सिर्फ पूछा कि कार्रवाई क्यों नहीं हुई और यह पूछना नैतिक दायित्व है । सोशल मीडिया का कामकाज देख रहे पुलिसकर्मियों की यह स्वेच्छाचारिता पुलिस विभाग के लिए ही घातक है । इस तरह की कार्यवाहियाँ मित्र पुलिस के दावे को खोखला करार देने के लिए काफी हैं ।