चिनहट पुलिस पर कुछ लोग ने अचानक किया हमला

दिन हो इतवार का या किसी त्योहार का, चाहे शहर में दंगे हों या किसी बड़ी महामारी का हमला! हमारी सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस को कभी-कभी खुद अपनी सुरक्षा उनसे करनी पड़ जाती है; जिनकी सुरक्षा के लिए वो खुद की जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी करते हैं।

बीते साल कोरोना महामारी के समय भी ऐसे कुछ मामले सामने आए थे जिसमे पुलिसकर्मियों से लॉकडाउन का अनुपालन करवाते समय लोगों ने अभद्रता और हमले किए थे । कुछ इसी तरह इस साल कोरोना महामारी के समय भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे । कुछ समय पहले पुराने लखनऊ में नो मास्क पर चालान कर रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ दबंगों ने हमला करके उनको घायल कर दिया था और आज फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस की पिटाई करते कुछ अपराधिक मानसिकता के लोग दिखाई पड़ रहे हैं।

आपको बताते चलें की लॉकडाउन का अनुपालन करवा रही चिनहट पुलिस पर कुछ लोगों ने अचानक हमला बोल दिया जिसमे एक सिपाही के सिर पर गंभीर चोट आई और दूसरा साथी भी चोटिल हुआ।

लोगों की माने तो हमलावर पहले भी सड़क चलते ग्राहकों से अभद्रता करते रहते हैं। हमलावरों की कई जगह पर सब्जियों की दुकानें हैं जिनका पूरा परिवार मिलकर किसी पर भी पर पूरी दबंगई के साथ हमला बोल देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ एक संदेश भी चलाया जा रहा कि “चिनहट पुलिस जब पब्लिक से खुद की सुरक्षा नही कर पा रही तो जनता की सुरक्षा कैसे करेगी?”

जबकि यहां बड़ा सवाल यह हैं ऐसे अपराधिक लोगों की मानसिकता कब बदलेगी? जो अपनी जान जोखिम में डाल कर उन्ही की सुरक्षा करते हैं और बदले में लोग उन्ही पर हमला कर उन्हे घायल कर देते हैं।

अवनीश मिश्रा
आईवी 24 न्यूज/अवध रहस्य