आज कोरोना संक्रमण के 1,940 नए मामले आए सामने

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आकड़ों के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 1,940 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 5,22,867 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में 94.50 प्रतिशत रिकवरी रेट है।

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,67,938 सैम्पल की जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,01,28,312 सैम्पल की जांच की गई है। उत्तर प्रदेश, देश में दो करोड़ से अधिक कोविड-19 की टेस्टिंग करने वाला पहला राज्य बन गया है ।