चायल विधायक संजय गुप्ता के प्रयास से भूमि पूजन के साथ सड़क निर्माण के कार्य का हुआ शुभारम्भ

4 करोड़ 51 लाख 38 हजार की लागत से बनेगा सराय अकिल-म्योहर मार्ग ।

कौशाम्बी : विधानसभा चायल से सराय अकिल म्योहर जाने वाला मार्ग 3.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का भूमि पूजन व निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को हुआ है । विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बताया यह सड़क आज से 20 साल पहले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बनाया था, उसके बाद कभी भी इस सड़क की रिपेयरिंग व नवीनीकरण नहीं किया गया ।

सरायअकिल वासियों की मांग पर इस सड़क को पहले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कराया और स्टीमेट बनवा कर शासन से 4 करोड़ 51 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत कराए । जिसके टेंडर की कार्रवाई पूर्ण कर सड़क का कार्य शुभारंभ किया गया ।

चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि लगभग दर्जनों गांव को जोड़ने वाली यह सड़क आवागमन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इस सड़क के फिर से निर्माण हो जाने के बाद आम जनता को काफी राहत महसूस होगी । इस भूमि पूजन के अवसर पर चेयरमैन सरायअकिल शिवदानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मंत्री उमेश केसरवानी, मंडल अध्यक्ष राम बहादुर जयसवाल, सेक्टर संयोजक प्रशांत कुमार, मनीष त्रिवेदी, भरत द्विवेदी, समर रस्तोगी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कौशाम्बी से ब्यूरो रिपोर्ट