पिछले वर्ष से डेढ़ गुना अधिक खरीदा गया धान

मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले।

अब तक किसानों से 267.27 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष से डेढ़ गुना से अधिक है। प्रदेश में 102 मक्का क्रय केन्द्र से अब तक किसानों से 3 लाख 41 हजार कुंतल मक्का खरीदी जा चुकी है ।