देश के विभिन्न क्षेत्रों में आज पांरपरिक नववर्ष उगाडि, गुडी पडवा, चैत्र शुक्ल, चेटी चंद, विशु, पुठांडु और बोहाग बिहू के रूप में मनाया जा रहा है। चंद्र पंचाग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग इसे उगाडि, कर्नाटक में युगाडि कहते हैं। महाराष्ट्र में यह गुडी पडवा, तमिलनाडु में पथांडु, केरल में विशु, पंजाब में वैसाखी और आडिसा में पाना संस्कृति के रूप में मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल में इसे पोइला बोशाख और असम में बोहाग बिहू कहा जाता है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामना दी है।