विहिप व बजंरग दल ने मनाया हिन्दू नववर्ष

रामू बाजपेयी पाली


रविवार को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बजंरग दल पाली इकाई के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम विहिप बैठक पद्धति के अनुसार प्रारम्भ हुआ ।जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल भरखनी के प्रखंड संयोजक परितोष बाजपेयी ने किआ।

इस अवसर पर बजरंग दल के नगर संयोजक रामू बाजपेयी ने सभी लोगो को नववर्ष की बधाई दी और विदेशी संस्कृति की घोर निंदा की ।

उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारी भारतीय संस्कृति है जिसको हमें हर हाल में जिंदा रखना होगा। उन्होंने विदेशी संस्कृति को देश के लिए खतरा बताकर सभी लोगो से अपनी संस्कति को अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर विहिप नगर अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र बाजपेयी, अरुण बाजपेयी, पवन अवस्थी, अजय त्रिवेदी, प्रदीप मिश्र,अश्वनी शुक्ल, सन्तोष सैनी, कृष्णमोहन बाजपेयी, दिलीप बाजपेयी, जयकरन सिंह, धीर सिंह, श्रीपाल कश्यप, मुकेश कुशवाहा, रामनिवास शुक्ल, गौरव रस्तोगी,  आकाश सैनी, विनायक मिश्र आदि मौजूद रहे ।