निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी शिकायत हेतु प्रेक्षक से करें सम्पर्क

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शान्ति पूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा मा0 प्रेक्षक के रूप में विशेष सचिव ग्राम विकास अरविन्द कुमार पाण्डेय, मो0नं0-9838041300 तथा लैण्ड लाईन नं0 05852-235116 को विकास खण्ड भरावन, सण्डीला, बेहन्दर, कोथावां, अहिरोरी, सुरसा, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां तथा कछौना के लिए नियुक्त किया गया है तथा मा0 प्रेक्षक उप निदेशक मण्डी चन्द्र पाल मो0नं0-9838041400 तथा लैण्ड लाईन नं0 05852-235112 को विकास खण्ड शाहाबाद, भरखनी, हरपालपुर, साण्डी, हरियावां, टड़ियावां, पिहानी, टोडरपुर तथा बावन के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत सम्बन्धी मा0 प्रेक्षक से सम्पर्क कर सकते है। ————–