आज देश की दो महान विभूतियों का जन्म दिवस है । संयोग से दोनों की भारत रत्न हैं । एक देश के प्रख्यात शिक्षाविद् और स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी हैं और दूसरे वर्तमान युग के युगपुरुष और भाजपा के जनक हैं । एक हैं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक “महामना” पंडित मदन मोहन मालवीय जी और दूसरे जनसंघ के पुरोधा और पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी । लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर दीप कमल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अटल गीत गंगा समारोह में मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ सम्ममिलित हुए । योगी जी ने महान शिक्षाविद् भारत रत्न मालवीय जी की जयंती पर शत् शत् नमन करते हुए उनके जीवन दर्शन को प्रेरणापुञ्ज करार दिया ।