भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष शेखर सक्सेना ने वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाकर लिया आशीर्वाद

बिल्सी:– आज बिल्सी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना ने ग्राम बाँस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुज़ुर्ग लोगों के साथ जन्मदिन मनाया और समाजसेवी होने का संदेश दिया।

इस मौके पर शेखर सक्सेना ने वृद्धा आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को भोजन व मिठाई के पैकेट देकर उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने शेखर के उज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और निरंतर बुजुर्गों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गगन राठी, नगर उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश देवल, युवा नेता मोहित उपाध्याय एवं मीडिया प्रभारी अमन, आश्रम संचालक वेदव्यास शर्मा एवं छोटू आदि लोग मौजूद रहे।