कौशांबी । कोखराज थाना क्षेत्र के टड़हर हिसामपुर परसखी निवासी युवक कंधई पुत्र पताली कमर में तमंचा लगाकर लोगों को आए दिन धमकाता रहता था। कभी-कभी तमंचा हवा में लहरा कर लोगों को अकारण गाली गलौज करके प्रताड़ित किया करता था। प्रधान की शिकायत पर शहजादपुर पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ युवक को गिरफतार कर जेल भेज दिया। 12 बोर का तमंचा लेकर गांव में अक्सर घूमता रहता था। लोगों को हवा में तमंचा लहराकर गाली देकर प्रताड़ित करता था। ग्राम प्रधान की सूचना पर शहजादपुर चौकी इंचार्ज राजीव नारायण पुलिस बल के साथ शनिवार की रात टड़हर तिराहा से 12 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की गिरफ्तारी से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
Related Articles
भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, एसडीएम सिराथू व सैनी पुलिस के मना करने के बाद भी शुरू कराया निर्माण कार्य
July 16, 2020
0
पुरामुफ्ती पुलिस ने छबिलवा गांव के समीप हुई हत्या का किया खुलासा, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
September 1, 2020
0
साइबर क्राइम के ज़रिए ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ़्तार
September 22, 2020
0