बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दिवाई कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे लोगों से भरी ट्राली पलट गई, जिसमें दो की मौत हो गई और 35 घायल हो गए । एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3:15 बजे नीभापुर गांव से सुनील अपने बेटे शिवा की दिवाई कराने उसके ननिहाल लिए जा रहा था। गांव के करीब 40 लोग भी ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर जा रहे थे। बताया गया कि कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास तेज बरसात होने लगी और ओले गिरने लगे । जिससे तेजी से चल रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया । ओले गिरने से ट्राली पर भी भगदड़ मच गई। जिसके कारण ट्राली पलट गई। जिसमें राजकुमारी पत्नी सुरेश उम्र 26 निवासी मानीमऊ थाना सांडी, शिवानी पुत्री सुनील उम्र 15 साल निवासी नीभापुर की मौके पर ही मौत हो गई। रूपा उम्र 27 पत्नी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल सत्येंद्र सिंह पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे । घायलों को एंबुलेंस से बिलग्राम सीएचसी पर भर्ती कराया । जहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है । सभी की हालत नाजुक बताई गई है । हादसे की खबर गांव के लोगों को मिली। गांव में भी कोहराम मच गया । परिवार के लोग बिलग्राम सीएचसी पहुंचे और यहां पर भी कोहराम मचा रहा ।
घायलों की सूची
ट्राली पलटने से घायल हुए लोगों की जो सूचना मिली है उसमें रूपा निवासी नीभापुर, रामादेवी निवासी मानीमऊ, गगन निवासी बमतापुर, सोनपाल, पूजा, रामकृष्ण, शालू , राधा देवी, लौंगश्री, प्रीति, शेर सिंह, मालती, सुधाकर, विशाल, कृष्णा, गोविंद, सुनील, सदा प्यारी, मुन्नी घायल हैं ।
जिला अस्पताल रेफर किए गए घायल
जिला अस्पताल रेफर किए गए उनमें से रूपा की हालत बताई गई है इसके अलावा गगन सोनपाल, शालू, राधा देवी, प्रीति मालती को रेफर किया गया है।