ट्रैक्टर की टक्कर लगने से किशोर की मौत, कांवड़ लेने जा रहा था किशोर

                     मल्लावाँ (हरदोई)-मेहंदीघाट कांवड के लिये गंगा जल भरने जा रहे साइकल सवार बालक को ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेजा है।
                    रविवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गाॅव तेरिया भवानीपुर निवासी अजीत(15)और भाई विजेश(13)के साथ साइकल से दोनो क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ की शिव लिंग पर जल चढाने के लिये गंगा जल लेने जा रहे थे तभी मल्लावाॅ कन्नौज मार्ग पर अंटिया गाॅव के निकट गंगा जल लेने जा रहा डीजे लाद कर ट्रैक्टर ने साइकल मे टक्कर मार दी जिसमे साइकल पर पीछे बैठा अजीत ट्रैक्टर के पहिये की चपेट मे आकर घायल हो गया।भाई व साथियो ने सी एच सी मे भर्ती कराया जहा पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।वही पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।
                    दूसरी घटना कांवड के लिये गंगा जल लेने जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गाॅव शाहपुर गंगा निवासी रीतेश (15)की बाइको की भीडंत मे घायल हो गया ।जिसको सीएचसी मे भर्ती कराया गया ।जहा पर गभ्मीर हालत मे हरदोई रेफर कर दिया गया है।तीसरी घटना कोतवाली क्षेत्र  बालामऊ निवासी धर्मेन्द्र कुमार(30) की बाइक फिसलने से घायल हो गया जिसको दोस्तो ने सीएचसी मे भर्ती कराया जहा पर इलाज चल रहा है।