सिराथू, कौशाम्बी : स्वास्थ्य को लेकर पुलिस भी सचेत हो गई है। और रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेला के कैंप में यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया है स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों को यातायात पुलिस ने वाहनों से संबंधित नियमों की जानकारी देकर दुर्घटना से बचाव के तरीके बताए हैं।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिम सरीरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में प्रभारी यातायात रविंद्र त्रिपाठी मय यातायात टीम तथा पीटीओ परिवहन महेंद्र पाण्डेय द्वारा सम्मिलित होकर 31 वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा 11 यातायात कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य डॉ0 डी0एन0 त्रिपाठी एवं मोहम्मद आदिल तथा फार्मासिस्ट आशुतोष सिंह एवं लाल बहादुर सिंह द्वारा संपादित किया गया। वाहन चालकों को परीक्षण के उपरांत यातायात के नियमों का पालन करने एवं सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया।