ट्रेन से उतरते समय गिरा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अस्पताल में मौत

हरदोई- सोमवार की शाम को बरेली से ड्यूटी करके घर लौट रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
शाहाबाद कोतवाली के  गिगियानी निवासी कमलेश बरेली में पीडब्ल्यूडी में टाइम की पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। बताया गया है सोमवार को ड्यूटी से वापस अपने घर ट्रेन से आ रहे था। शाहाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म एक पर चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश की।जिससे ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। नाज़ुक हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश के पुत्र विशाल व शुभम है।पुत्री शिवानी सिमरन कसक है।