पिहानी- मंगलवार को इलाके के मंझिया गांव में स्थित ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त की मंझिया शाखा में एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा काटा। शाखा प्रबंधक के अनुसार सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई और गालीगलौच व धमकियां दी गईं। मंगलवार को शाखा पर आए हिल्लापुर निवासी ग्राहक मदन पाल सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह अकारण भड़क गए और कर्मचारियों के साथ गालीगलौच करने लगे। इससे बैंक में अफरा तफरी का माहौल रहा। शाखा प्रबंधक अभिनव त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।