कवच बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

रामू बाजपेयी-

आगमपुर (हरदोई)- शनिवार को स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय आगमपुर में कवच बालिका सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया और बालिकाओं को अपनी रक्षा सम्बन्धी सुझाव भी दिए गए।

आपको बताते चलें कि कवच बालिका सुरक्षा अभियान कार्यक्रम सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जो 1 जुलाई से शुरू हुआ है तथा 31 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओ तो आत्मरक्षा के प्रशिक्षित करना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक ए0 बी0 सिंह, प्राचार्य ए0 के0 कनौजिया,सदफ खान,तैय्यब खान,सुशील वर्मा,विनीत कुमार,सुशील कुमार,शैलेंद्र सिंह,राधा शुक्ला, मोनिका दुबे आदि लोग मौजूद रहे।