थाना बिनावर पुलिस व स्पेशल टीम बदायूं द्वारा की गयी बडी कार्यवाही, ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 117 पेटियों में करीब 1021 लीटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब ले जाते हुए 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 19/20.07.2019 रात्रि में थाना बिनावर पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा घटपुरी तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ट्रक नं0 UP33T 5886 से 117 पेटी जिनमें 672 हाफ व 4272 क्वार्टर कुल 1021 लीटर अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब एवं ट्रक की 02 अन्य फर्जी नम्बर प्लेट मय फर्जी कागजात के बरामद करते हुए अभियुक्त आकिब पुत्र मो0 सलाम निवासी ग्राम गुसाई बेहटा थाना बिल्सी जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 02 अभि0गण 1. मो0 सलाम पुत्र खचेडू नि0 गुसाई बेहटा थाना बिल्सी जनपद बदायूं, 2. टिंकू पुत्र हेम सिंह नि0 गन्दू नगला थाना बहादुरगंज जनपद हापुड रात्रि में अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग हरियाणा से कम दामों में अंग्रेजी शराब खरीदकर हरियाणा से उत्तर प्रदेश होकर बिहार ले जाते हैं तथा हर राज्य के बार्डर पर नम्बर प्लेट बदल लेते हैं । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/19 धारा 60/62 आबकारी अधि0 व 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जिला कारागार भेजा गया ।
विवरण बरामदगी- 117 पेटियों में 672 हाफ व 4272 क्वार्टर कुल करीब 1021 लीटर हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब ।
गिरफ्तार अभियुक्त- 1. आकिब पुत्र मो0 सलाम निवासी ग्राम गुसाई बेहटा थाना बिल्सी जनपद बदायूं ।
फरार अभि0गण- 1. मो0 सलाम पुत्र खचेडू नि0 गुसाई बेहटा थाना बिल्सी जनपद बदायूं, 2. टिंकू पुत्र हेम सिंह नि0 गन्दू नगला थाना बहादुरगंज जनपद हापुड
विवरण पुलिस टीम- 1. थानाध्यक्ष बिनावर हरिभान सिंह राठौर, 2. उ0नि0 अजय कुमार शर्मा, 3. उ0नि0 धनवीर सिंह, 3. कां0 1149 प्रेमवीर सिंह, 4. कां0 1131 ओमप्रकाश सिंह, 5. कां0 1137 दानवीर सिंह थाना बिनावर जनपद बदायूं एवं 6. स्पेशल टीम प्रभारी उ0नि0 लक्ष्मण चन्द, 7. कां0 705 सुधीर कुमार, 8. कां0 94 भूपेन्द्र कुमार, 9. कां0 832 आकाश सिंह, 10. कां0 अशोक भदौरिया स्पेशल टीम जनपद बदायूं ।