पाली(हरदोई)- नगर के कैथा बाले बाग में चल रही श्री कृष्ण रासलीला के सप्तम दिवस पर वृंदावन धाम से चलकर आयी रासलीला मंडली द्वारा माखन चोरी लीला का मंचन किया गया।
कार्यक्रम का पूजन वर्तमान चेयरमैन दीपा अवस्थी व पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेयी सहित मनोज मिश्रा, धर्मेंद्र बाजपेयी सपत्नी,सुनील शुक्ल सपत्नी,राजा कश्यप,रचित मिश्रा,संतू मिश्रा ने किया । कृष्ण की रसमई लीला में भक्तों ने माखन चोरी लीला का दर्शन कर भक्त श्री कृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशिकांत बाजपेयी, हरिगोविंद बाजपेयी, विशाल बाजपेयी, शुभम बाजपेयी,मन्जेश बाजपेयी, सुजीत मिश्रा, देवेश बाजपेयी, रजत मिश्रा,राज बाजपेयी आदि के साथ साथ सैकडों भक्त मौजूद रहे।