दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नोडल शिक्षकों को किया प्रेरित

समेकित शिक्षा के अंतर्गत नोडल शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण

कछौना, हरदोई। ब्लॉक संसाधन केन्द्र कछौना हरदोई के सभागार में मंगलवार को समेकित शिक्षा हेतु नोडल शिक्षक प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा व प्रतिभागियों के परिचय के साथ प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में प्रशिक्षित ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन राजेश सिंह, लाल बहादुर सिंह व समेकित शिक्षा हेतु नामित शिक्षक विजय कुमार एवं प्रशिक्षण में सहयोगी की भूमिका में शिक्षक आशीष कुमार व पंकज कुमार ने प्रतिभाग किया।

सन्दर्भदाताओं ने समेकित शिक्षा के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित योजनाओं व समेकित शिक्षा हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति व अन्य दिशा निर्देशों ने शिक्षकों को अवगत कराया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले छात्र/छात्राओं और दिव्यांग छात्र/छात्राओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उनको उनकी शारीरिक क्षमताओं के अनुरूप शिक्षित करना।

प्रशिक्षण सत्र की द्वितीय वेला में खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल ने शिक्षको को संबोधित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक कछौना के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से समेकित शिक्षा हेतु नामित नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता