मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी तिवारी ने बताया है कि 02 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक सम्पादित किये जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान से सम्बन्धित द्वितीय अन्तर्विभागीय बैठक 30 मार्च 2022 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार, नया गांव, हरदोई मे अपराह्न 04.00 बजे आहूत की गयी है।
उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें।