भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी

                 शाहाबाद- मुख्य बाजार स्थित सत्संग भवन में श्री नवदुर्गा पूजन समिति के सदस्यों ने भजन सम्राट स्व. विनोद अग्रवाल  की पुण्य स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में संजय गुप्ता व विंदुल मिश्र ने अग्रवाल द्वारा गाये हुये भजनों ‘ गोपाल मुरलिया वाले , आपकी कृपा से सब काम हो रहा है , फूलो में सज रहे हैं वृन्दावन बिहारी , तुझसे ही मेरी आरजू है’ आदि के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।भजन संध्या में पवन मिश्र के साथ हरमोनियम पर श्याम जी सक्सेना , ढोलक पर शुन्दुल मिश्र , तबला पर ध्रुव नरायण मिश्र ने सुंदर संगत की। । समिति सरंक्षक संजय मिश्रा ,आलोक गुप्ता , संजय ओमर , राजन राठौर , दीपांशु तिवारी , संजय मोदी , श्रवण मिश्र दीपक गुप्ता , पवन सचदेवा आदि संभ्रांतजनों ने भक्तों  श्रद्धा सुमन अर्पित किये।