शाहाबाद- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया मोहल्ला गिगियानी निवासी अनुज कन्नौजिया पुत्र शंकर पहलवान बालिका से फोन पर बात करता था। रविवार की सुबह चार बजे अनुज बालिका को लेकर चंपत हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। कोतवाल दीनानाथ ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।