शहीद के घर जाकर दी श्रद्धांजलि और सहायता राशि भी

हरदोई- नगर की समाजसेवी महिलाओं ने देश के लिए शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की व ₹ 130000 की सहायता राशि की चेक सौंपी।        

समाज सेवी कविता महेंद्रा, सोनी कपूर, शोभना सिंह आदि ने पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के शहीद हुए जवान अजीत कुमार आजाद के उन्नाव जिला स्थित घर जाकर शहीद को नमन करते हुए परिजनों से मुलाकात की और उन्हें एक लाख तीस हजार रुपये सहायता राशि का चेक सौंपा। समाजसेवी कविता महेंद्रा ने बताया कि हम महिलाओं ने शहीद परिवार को आर्थिक मदद देने की सोची और आपस मे कुछ कलेक्शन किया जो ₹ 390000 हुआ । जिसको हम लोगों ने तीन शहीद परिवारों को देने का निर्णय लिया । जिसके तहत यह राशि दी गयी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और शहीद के परिजनों को अपने बेटे, पति व पिता की शहादत पर गर्व है।