क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ अवधेश त्रिपाठी जिला क्रीड़ा सचिव ने किया

रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार, गौसगंज


आज जनपदीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभान खेड़ा में किया गया । सीनियर क्रिकेट शील्ड पर पी. बी. आर. इंटर कॉलेज ने कब्जा किया । विद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पी बी आर इंटर कॉलेज तेरवा गौसगंज ने राम भरोसे इंटर कॉलेज समद खेड़ा संडीला को 56 रनों से हराकर अपना शील्ड पर कब्जा किया । वहीं जूनियर के बालक वर्ग में श्री देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभान खेड़ा ने पी बी आर इंटर कॉलेज गौसगंज को हराकर शील्ड प्राप्त की ।

निर्णायका की भूमिका में श्री तुलसीराम कनौजिया ,नंदकिशोर ,संदीप कुमार, शेर सिंह कनौजिया ,अजीत पाल, शैलेंद्र कुमार, अमोद कुमार आदि मौजूद रहे?