दवाओं की कमी से परेशान मरीजों को जैसे ही सूचना मिली वैसे जन औषधि केंद्र पर दवाइयां मिलना शुरू हो गई हैं । तो वहां पर मरीजों के तीमारदारो की भीड़ जमा हो गई।यही नहीं पूरे दिन जन औषधि केंद्र के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही।
जिला अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र पर सस्ती दर में दवा मिलने के कारण जिला अस्पताल के ही नहीं बल्कि अन्य अस्पतालों के भी तीमारदार दवा लेने के लिए पहुंच गए। जिसकी वजह से जन औषधि केंद्र पर मरीजों के तीमारदारो की काफी भीड़ देखने को मिली।वही सीएमएस डॉ ए के शाक्य का कहना है जन औषधि केंद्र पर पर्याप्त रूप से दवा की खेप आ चुकी है। महंगी दर पर दवा खरीदनी नहीं पड़ेगी जल्द ही जिलाअस्पताल में भी दवा आने वाली है।