नलकूप बने शोपीस अधिकारी नहीं देते ध्यान कैसे करें किसान सिंचाई

सुरसा गांव में लगा नलकूप संख्या 130 करीब दो वर्ष से खराब

           हरदोई- सुरसा में सिंचाई हेतु क्षेत्र में लगे राजकीय नलकूपों का बुरा हाल है । कहीं पर टूटी नालियां तो कहीं बीमार हालत में पड़े हुए राजकीय नलकूप शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैंं ।
           किसानों ने अपने खेतों में गत माह रबी की बुआई कर दी है और उनकी सिंचाई का समय चल रहा है। जो साधन संपन्न किसान है वे अपने निजी इंजन व पंपिंगसेटों  से सिंचाई कर रहे है। इसके विपरीत जो साधन संपन्न नहीं है वे किराए पर रुपए 140 प्रति घंटे के हिसाब से सिंचाई करने को मजबूर हैं । सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक प्रयास के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा अनदेखी के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है और इसमें उन्हें अपना भला होता नहीं दिखाई दे रहा है ।  किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान की चिंता साफ देखी जा सकती है । जहां शासन प्रशासन किसानों के हित में फ्री सिंचाई का एलान करके किसानों की आय दुगुनी करने की बात कर रही है। वहीं अधिकारियों के चलते शासन प्रशासन की मंशा पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है । सुरसा गांव में लगा नलकूप संख्या 130 करीब दो वर्ष से खराब पड़ा है। उक्त नलकूप से सैकड़ों एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है। जब कि बहुत सारे गरीब किसान उक्त राजकीय नलकूप पर ही निर्भर है। ऐसे में खराब पडे नलकूप गरीब किसानों के लिए चिंता का विषय हैं। अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के रहते हुए भी किसानों के हितों पर कोई ध्यान  नहीं दे रहा है।