मिशन शिक्षण संवाद की दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में जनपद के शिक्षको को किया गया सम्मानित

हरदोई : मिशन शिक्षण संवाद की दो दिवसीय राज्यस्तरीय शैक्षिक समागम कार्यशाला का आयोजन दिनाँक 24 व 25 दिसंबर को संगम नगरी प्रयागराज में किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

जनपद हरदोई से आशीष कुमार शुक्ला प्राथमिक विद्यालय पूराबहादुरपुर ब्लॉक टड़ियावां, मिशन शिक्षण संवाद जनपद एडमिन दीपक कुमार दीक्षित प्राथमिक विद्यालय खांडाखेड़ा कछौना व रीना राणा संविलित विद्यालय भट्टपुर कटका भरावन के द्वारा शिक्षक नवाचारों का प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रयागराज व वाराणसी दोनों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के इन शिक्षकों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।

ख़बर- पी.डी. गुप्ता