हरदोई : टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया निवासी सुनीता (30) पत्नी शैलेंद्र ने मंगलवार की देर रात घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। पति के अनुसार सुनीता कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी
कारण उसने अपनी जान दे दी। पिता राजाराम निवासी जलियापुर संडीला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी
की शादी 12 वर्ष पूर्व शैलेंद्र के साथ की थी। सुनीता की कोई संतान नहीं थी। इस कारण ससुरालीजन आए दिन परेशान किया करते थे उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनीता की सास-ससुर ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी लेखराम (35) पुत्र राजाराम खेतीबाड़ी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि लेखराम की पत्नी मायके चली गई थी। जिसके बाद बुधवार को घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को लटकते देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।