नकल करते दो छात्राएं पकड़ी गयीं, एफआईआर दर्ज

 हाईस्कूल में नकल करते दो छात्राएं पकड़ी गईं हैं । पाली के नत्थू सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र वर्मा व कोतवाली देहात ने सार्वजनिक शिक्षोन्नयन इंटर कालेज में नकल करते समय दो छात्राओं को पकड़ा। दोनों छात्राओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर राकेश चंद्र त्रिवेदी भी नकल पकड़ने वालों में शामिल रहे ।