अज्ञात कारणों से लगी आग में दो बकरियां जलकर राख, अज्ञात के खिलाफ थाने में दी गयी तहरीर

माधौगंज (हरदोई)- आज दिनांक 14 दिसम्बर को अज्ञात कारणों से आग लग जाने से एक बकरा व एक बकरी की मौत हो गयी ।

थाना माधौगंज के ग्राम पंचायत शुक्लापुर भगत के मजरा हुमायूंपुर में राजेश कुमार पुत्र चिरंजू के जानवर गाँव में बने गोड़ा में तिरपाल से बनी झोंपड़ी के नीचे बंधे थे । जिसमें एक बकरी एक बकरा , दो भैंस और एक गाय थी ।  एक बकरी व एक बकरे की बुरी तरह जल जाने से मैत हो गयी जब कि एक भैंस की हालत काफी खराब दिख रही थी । भैंस की दोनो आंखें व पूरा शरीर जल चुका था । दूसरी भैंस के भी पैर, आंख व मुंह झुलस गये हैं । वहीं गाय की पीठ पर तिरपाल की जली हुयी प्लास्टिक गिरने से सारी पीठ जल गयी । पास में बने मकान पंचम , बिन्दर ,नंदलाल व जगदीश प्रधान के हैं ।

रात में करीब दो बजे जब बांस के चटकने के आवाज आयी तो जगदीश ने देखा कि जानवर बुरी तरह जल चुके थे । फिर राजेश को सूचना दी गयी । आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । खबर लिखे जाने तक लेखपाल , अमीन व पुलिस के साथ काफी संख्या में भीड़ मौजूद थी ।