पूर्व प्रधान व पुत्र पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

             पति के द्वारा तलाकशुदा एक महिला ने अपने गांव के पूर्व प्रधान व उसके पुत्र पर दबंगई के चलते शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी सौतेली माँ भी दबंगों के प्रभाव में है जिसके चलते दबंग उसका शारीरिक शोषण करते है और विरोध करने पर गांव से भगा देने की धमकी देते है।
          एसपी हरदोई के पास अपनी गुहार लगाने पहुंची माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के आरोपों से सनसनी मची है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसको तलाक दे दिया था । जिसके बाद से वह अपने माँ बाप के साथ रहती थी । लेकिन जब उनकी मौत हो गयी तो वह अपने सौतेली माँ के साथ रहने लगी । क्योंकि उन्होंने उसका पालन पोषण भी किया था।
       आरोप है कि उसके गांव का पूर्व प्रधान दबंग है और उसकी सौतेली माँ के सम्पर्क में करीब 20 साल से है । जिससे उसका उसके घर आना जाना है। इसी के चलते अपनी दबंगई के कारण वह उसके साथ शारिरिक शोषण करता है। इतना ही नहीं उसकी गैर मौजूदगी में उसका बेटा भी शारीरिक शोषण करता है और विरोध पर गांव से भगाने की धमकी देता है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।