एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर टैम्पो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई।इस हादसे में बस सवार पांच व टैम्पो सवार तीन लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला हरदोई के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है।यहां हरदोई से एक निजी यात्री बस सवारी लेकर शाहाबाद को जा रही थी।आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर कौढ़ा के पास पलट गयी। शाहाबाद की तरफ से आ रहे एक टैम्पो को भी इसी बस बवे टक्कर मार दी जिससे टैम्पो सवार तीन यात्री जबकि बस सवार पांच यात्री घायल हो गये।हादसे के बाद कोहराम मच गया।मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।