डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार अधेड़ युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

अझुवा, कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज ढाबा अटसराय के पास बाइक सवार अधेड़ युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे डिवाडर से टकराकर गम्भीर घायल हो गया।

आपको बताते चलें कि गुलाम रसूल उम्र 45 वर्ष पुत्र इलाही बख़्स निवासी मनौरी थाना पुरामुफ्ती बाइक से निजी काम के लिए फतेहपुर जनपद के खागा की तरफ जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग अटसराय के पास गिट्टियों से फिसलकर रखे हुए पत्थर के डिवाइडर से वह टकरा गए। सड़क हादसे में घायल की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंच फोन कर एनएचआई एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है। जहां बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक है।