झोपड़ी में घुसी अनियन्त्रित पिकअप, महिला की मौत, दो बच्चे घायल

               हरदोई- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में अनियन्त्रित पिकप एक झोपड़ी मे घुस गयी और चारपाई पर सो रही एक महिला पर पलट गयी जिससे उसकी मौत हो गयी वहीं दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
             मिली जानकारी के अनुसार बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबू पुरवा निवासी रामप्रकाश की पत्नी आसरानी 40 अपने मकान के बाहर झोपड़ी में सो रही थी तभी अचानक सुबह करीब 5:00 बजे गोभी लदी पिकअप कन्नौज की ओर से आ रही थी अचानक अनियंत्रित होने पर आसरानी की झोपड़ी में जा घुसी और वहां सो रही आसरानी के ऊपर पलट गयी जिससे असरानी की  मौके पर ही मौत हो गई और मानसी 2 व आंकित14 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को सीएचसी बिलग्राम में इलाज के लिए भेजा और महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया।पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।