टीईटी नेटवर्किंग सर्वर फेल, आवेदक परेशान

          हरदोई- शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदक वेबसाइड का सर्वर डाउन होने से फार्म नहीं भर पा रहे हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि के तीन दिन ही शेष बचे हैं और फार्म न भरने से आवेदक साइबर कैफों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
         शिक्षक पात्रता परीक्षा का पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है जिसमे मात्र तीन दिन ही शेष बचे हैं लेकिन वेबसाइट का सरवर लगातार डाउन होने की वजह से नहीं भर पा रहे है लिहाजा हरदोई जिले के हजारों आवेदक परेशान हैं आलम यह है कि परीक्षा की तैयारी कर रहे इन आवेदक का ज्यादातर समय साइबर कैफे में ही गुजर जा रहा है। बाला जी साइबर कैफे के मालिक अमित पाल बताते हैं कि एचडीएफसी बैंक का गेटवे जाम हो गया है इसकी वजह से फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जिले से करीब एक लाख आवेदक फार्म भर रहे हैं लेकिन अभी तक मात्र पांच या सात हजार लोगों का ही फार्म भर पाया है क्योंकि वेबसाइड का सर्वर कई दिनों से डाउन चल रहा है। सर्बर ठीक होने की संभावना के चलते साइबर कैफे देर रात तक खुल रहे हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। आवेदक राजीव सिंह, शैलेश, सरिता, ज्योति आदि का कहना है कि वे चार दिन से साइबर कैफे में लगातार बैठे है लेकिन उनका फार्म नहीं भर पा रहा है।