बेरोजगारों व समाजसेवियों ने जलाई मोमबत्तियां

बेरोजगारी का अंधेरा हटाने, केंद्र व प्रदेश सरकार को जगाने के लिए नगर पंचायत अजुहा के बेरोजगारों, समाजसेवियों ने जलाई मोमबत्तियां

कौशाम्बी। बुधवार रात को कौशाम्बी जनपद के नगर पंचायत अजुहा स्थित भोला चौराहा में विकास खण्ड कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज सिंह यादव की अगुआई में बेरोजगार युवाओं के समर्थन में मोमबत्तियां जलाई गईं। साथ ही देर रात 9 बजकर 9 मिनट पर बेरोजगार युवाओं के समर्थन में एक लौ जलाओ बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाओ, 69000 शिक्षक भर्ती को न्याय दो नारा लगाते हुए मोमबत्ती व मोबाईल की टार्च जलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अशोक कुमार गौतम, अजय कुमार पंडा, दौलत राम पंडा, विकी केसरवानी, सागर साहब सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

—————- IV24 न्यूज जिला ब्यूरो चीफ कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की ग्राउंड रिपोर्ट