पाली (हरदोई)- क्षेत्रीय विधायक द्वारा विधानसभा के महरेपुर व नकटौरा के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को ड्रेस वितरित की गई । विधायक से ड्रेस पाकर नौनिहालों के चहरे खिल उठे ।
बुधवार को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विधानसभा के महरेपुर व नकटौरा के प्राथमिक विद्यालयों में ड्रेस वितरण कार्यक्रम में बच्चों को ड्रेस वितरित की। विधायक से ड्रेस पाकर नौनिहालों के चहरे खिल उठे । ड्रेस वितरण कार्यक्रम मेंं बिधायक श्री सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुऐ मौजूद अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित बनायें । सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में पढने वाले बच्चों को निशुल्क ड्रेस, बैग, जूता मोजा, मध्याह्न मोजन सहित छात्रवृति की व्यवस्था है, पूर्व में अभिभावक धनाभाव में अपने बच्चों को शिक्षा से अलग रखने को विवश होते थे किंतु अब बच्चों की पढाई में आने वाले सम्पूर्ण व्यय का सरकार वहन करती है । बच्चे देश का भविष्य हैं, बच्चों शिक्षित होंगे तो देश तरक्की करेगा । भाजपा सरकार में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है । भविष्य में परिषदीय विद्यालयों के बच्चे कान्वेंट स्कूलों के बच्चों से अधिक योग्य होंगे । जिस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित अमन प्रताप सिंह दीपांशु, शोभित मिश्रा, अमित गुप्ता, रामप्रकाश सिंह, राजबहादुर सिंह, हरिनाम सिंह, शुभम सिंह आदि लोग प्रमुख रुप से मौजूद रहे ।