हरदोई- आवासों शौचालयों की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत व बीडीओ को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया।मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब एक ग्रामीण ने एडीओ को गाली दे दी उसके बाद एडीओ ने ग्रामीण को पटक दिया जिसके बाद विवाद बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची।दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गयी है।
संडीला तहसील के कोथावां ब्लाक की BDO SHAMA SINGH अपने साथ ब्लॉक के ही एडीओ पंचायत संतोष कुमार के साथ क्षेत्र के चंद्रपुर मजरा फरेंदा गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास व अन्य शिकायतों पर जांच करने पहुंची थीं। जहां पर किसी बात को लेकर खफा लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का भी आरोप है कि सिक्रट्रेरी भी उनके पास 5 हजार की मांग कर रहा था। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है । पुलिस दोनों तहरीर को लेकर मामले की जांच करने में जुटी है।
बीडीओ शमा सिंह ने संडीला कोतवाली में तहरीर दी है जिसमें चंद्रपुर मजरा फरेंदा निवासी सुंदर लाल व उनकी पत्नी ममता पर पीटने का आरोप लगाया है।वही मोबाइल छीनने 20 हजार की नगदी व चेन तोड़ने का भी आरोप लगाया है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं संडीला कोतवाल जगदीश प्रसाद का कहना है कि बीडीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वही दूसरे पक्ष से सुंदरलाल ने भी पुलिस को तहरीर दी है जिसमें 5000 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप ग्राम विकास अधिकारी पर लगाया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।