कछौना(हरदोई)। व्यापारियों के हितों व उनके अधिकारों के लिए पिछले पांच दशकों से संघर्षरत प्रदेशव्यापी संगठन ‘उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(पंजी०)’ की हरदोई जनपद शाखा की कछौना इकाई के पुनर्गठन का कार्यक्रम बुधवार को नगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र(बीआरसी) के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से रतन मार्केट के ऑनर क्रांतिवीर सिंह को नगर चेयरमैन व इसी इकाई में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा आराध्या इंटरप्राइजेज के ऑनर रवि गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कछौना इकाई की कार्यकारिणी के पुनर्गठन व पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल-हरदोई के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा व्यापारी हितों को सर्वोपरि प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत कछौना पतसेनी के अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ‘पंकज’ ने सभी व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण में अपने व्यापार को संचालित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आप सभी को किसी भी विभाग/अधिकारी की अनैतिक गतिविधियों से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं संगठन के जिला महामंत्री अशोक उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान सरकार व्यापारियों के लिए कई योजनाएं लाकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। संगठन के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष भरत पांडेय ने सभी व्यापारियों को नई-नई तकनीकियों से स्वयं को अपडेट रखने की सलाह दी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कछौना इकाई के पुनर्गठन कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों की सम्मति से संरक्षक मंडल में कछौना पतसेनी के चेयरमैन राधारमण शुक्ला ‘पंकज’, सेठ रामशंकर गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल(भल्ले), रामखिलावन गुप्त, श्याममोहन गुप्ता, जयनारायण त्रिवेदी, तुलसी गुप्ता, पप्पू गुप्ता, गोपालजी गुप्ता, विभूति शरण गुप्ता, राजेश गुप्ता, गिरजाशंकर गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुशील गुप्ता(कहली), रमेश सोनी, रामशंकर गुप्ता, नीलेश गुप्ता, पद्म अग्रवाल, मनोज गुप्ता को सम्मिलित किया गया। वहीं मुख्य कार्यकारिणी में नगर महामंत्री का दायित्व श्यामजी गुप्ता ‘अंशू’ व अवधेश गुप्ता को, कोषाध्यक्ष का शिवकुमार गुप्ता को, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व दिवाकर शर्मा, शम्भूरतन गुप्ता(बराती) व रमेन्द्र सिंह को, क्षेत्रीय निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी को आईटी सेल का नगर प्रमुख व पत्रकार विवेक कुमार राठौर को सह-प्रमुख(आईटी सेल) तथा नगर उपाध्यक्ष का दायित्व अनूप गुप्ता(बबलू), किशन अग्रवाल, विशाल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप दीक्षित, रानू अग्रवाल, सन साइन कॉन्वेंट स्कूल के ऑनर सुनील सोनी, मो० जाबिर, संजीव गुप्ता को, नगर मंत्री(संगठन) का दायित्व अनिल गुप्ता ‘मंटू’, आशीष गुप्ता(टउआ), रामजी गुप्ता, आनंद पांडेय, पिंकू गुप्ता व अतुल गुप्ता को दिया गया। इसी क्रम में शांतनु गुप्ता, डेविड त्रिवेदी, अमरदीप गुप्ता, आर्यन गुप्ता(सत्यम) व डॉ० शोभित श्याम गुप्ता को नगर मंत्री व संतोष मौर्य, निखिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, मनीष गुप्ता, सन्नी त्रिवेदी, रानू सोनी, श्याम किशोर ‘सिम्मू’, युवा गीतकार अंकुल सोनी तथा संदीप गुप्ता ‘वीर’ को नगर सह-मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कछौना इकाई के अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद रवि गुप्ता ने सभी व्यापारियों को कभी भी किसी समस्या के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने व व्यापारी हितों में अपनी सेवाएं देने का वादा किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर नगर के कई संभ्रांत नागरिकों सहित दर्जनों व्यापारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट ➖ एस.बी.सिंह सेंगऱ