उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। वे कल से पृथकवास में हैं। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर कहा कि उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे इलाज करवा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित है। श्री अखिलेश ने कहा कि कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद वे आइसोलेशन में हैं। राज्य में तीन जिलाधिकारियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस से अधिक वरिष्ठ अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री की 11 सदस्यीय टीम के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी संक्रमित हैं।