आज वर्ष 2017-18 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्यारह हजार तीन सौ अट्ठासी करोड़ सत्रह लाख रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया । वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट को सदन के पटल पर रखा । राज्य में चली रही परियोजनाओं और नई योजनाओं के लिए खर्च का प्रस्ताव बजट में किया गया । विधानसभा से पारित होने के बाद अनुपूरक मांगों को अनुमोदन के लिए विधान परिषद को भेजा जाएगा ।