शौचालय निर्माण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है । मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) उत्तर प्रदेश श्री आकाश दीप ने यह जानकारी दी है । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में अब तक 25,98,666 शौचालय बन चुके हैं । बीते वर्ष की तुलना में ढाई गुना अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है ।

शौचालय निर्माण एवं शौचालय प्रयोग के लिए 16223 ग्राम, 7138 ग्राम पंचायत, 41 विकास खंड में प्रेरित करते हुए 06 जनपद शामली, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया है। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में ओडीएफ किए गए ग्रामों की संख्या चार गुना अधिक है ।