मां, बहन, बेटी व पत्नी की इज्जत अनमोल है, इसलिए इज्जत घर जरूर बनवायें – श्री खरे

प्रचार-प्रसार में लापरवाही एवं उदासीनता पर कठोर कार्यवाही की जायेगीः- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिला पंचायत राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ब्लाक कछौना एवं मल्लावां के गांवों में स्वच्छता प्रति लोगों में अलख जगाने हेतु लाउड स्पीकर द्वारा स्वच्छता गीतों एवं बैनर पोस्टर से सुसज्जित 18 वाहनों को कलेक्टेªट प्रांगण से फीता काट कर एवं हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस असवसर पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देश दिये प्रचार प्रसार के लिए जाने वाले वाहनों द्वारा उक्त ब्लाकों के प्रत्येक गांव में जाकर शौचालय बनवाने एवं प्रयोग करने के लिए जागरूक करें तथा लोगों की सोच में बदलाव लाने के लिए बतायें कि मां, बहन, बेटी एवं पत्नी की इज्जत अनमोल है इसलिए सभी अपने-अपने घरों में इज्जत कर जरूर बनवायें। उन्होने प्रचार वाहनों के साथ जाने वाले कर्मचारियों को भी निर्देश दिये कि 01 अप्रैल 2018 तक दोनों ब्लाकों के सभी गांवों में स्वच्छता एवं शौचालय बनवाने के लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी प्रचार वाहन के कर्मचारियों द्वारा इसमें लापरवाही एवं उदासीनता बरती गयी तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मल्लावां एवं कछौना ब्लाक में प्रचार के लिए 9-9 वाहन भेजे जा रहे है तथा स्वच्छताग्रही द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगों को घर, स्कूल,मोहल्लों,की साफ-सफाई, शौचालय निर्माण एवं प्रयोग,बच्चों को स्वच्छ पेयजल तथा हैण्डवास के लिए पे्ररित किया जायेगा तथा सभी वाहनों की प्रतिदिन मांनिटरिंग भी की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।